गोहद। गायत्री शक्तिपीठ गोहद पर ग्रामीण अंचल से आई लगभग 25 गर्ववती महिलाओं का पांच कुण्डीय यज्ञ द्वारा पुसंवन स्ंस्कार कराया गया। यज्ञ आचार्या सुलेखा सिघंल ने पुसंवन संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ का संचालन किया एवं गायत्री परिवार के संरक्षक शैलेन्द्र भदौरिया ने सभी गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ एवं संस्कारी बच्चा होने का आशीर्वाद दिया तथा साथ आए परीवारजनों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर रामकुमार गौड़, प्रेमलता गुप्ता, सुभाष सिघंल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरातं सभी गर्भवती बहनों को आदिशक्ति मां गायत्री एवं गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं बंदनीय माता भगवती देवी के आशीर्वाद स्वरूप एक-एक साड़ी उपहार में शक्तिपीठ की और से दी गई।