अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की मासिक बैठक आयोजित

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी गोपाल तोमर व ममता भदौरिया हुए शामिल

ग्वालियर, 06 अगस्त। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट मप्र की मासिक बैठक ग्वालियर में आयोजित की गई। जिसमें ट्रस्ट द्वारा नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का ग्वालियर जिलाध्यक्ष सुनीता तोमर व मिथलेश चौहान ने स्वागत कर सम्मान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेहगांव, प्रदेश अध्यक्ष अभा क्षत्रिय महासभा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ममता भदौरिया प्रमुख रूप से शामिल हुईं। जिसमें संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा संगठन की रूपरेखा से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का समाज के प्रति दायित्व एवं निर्वहन की विस्तार से रूपरेखा रखी गई। बैठक में मुख्य अतिथि तोमर ने बहिनों का मार्गदर्शन किया गया। सफल आयोजन के लिए ममता भदौरिया ने ग्वालियर की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।