संत शिरोमणि रविदास मन्दिर निर्माण समरसता यात्रा का उदोतगढ़ से हुआ शुभारंभ
भिण्ड, 28 जुलाई। मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा जन अभियान परिषद के सहयोग से निकाली जा रही संत शिरोमणि रविदास मन्दिर निर्माण समरसता यात्रा पोरसा से अटेर क्षेत्र की सीमा को उदोतगढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अटेर मुन्नासिंह भदौरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी की। लोगों ने यात्रा में चरण पादुकाओं का पूजन किया। फूफ व अटेर में यात्रा की अगवानी भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया व पूर्व विधायक अटेर मुन्नासिंह भदौरिया ने कर संत रविदास की चरण पादुकाओं को अपने सिर पर रखकर उनका पूजन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास मन्दिर निर्माण 100 करोड की लागत से प्रारंभ किया जा रहा है। इसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। जिसमें हम सभी सागर पहुंचकर यात्रा में शामिल हों और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाकर रविदास के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकतार्ओं को स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है अपने दायित्व के प्रति फूलों से सजे सोकर यात्रा को सफल बनाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देेवेन्द्र नरवरिया ने कहा कि जिन विकास खण्डों में हमारी प्रमुख नदियां हैं, जैसे चंबल जमुना क्वारी सिंध बैसली अनेक नदियों से मिट्टी एवं उसका जल लेकर यात्रा में प्रतिदिन जगतगुरू के जीवन पर आधारित संभाग आयोजन के साथ यात्रा में चल रहे रथ में रखेंगे। ताकि पांचों विधानसभाओं का जल और मिट्टी सागर के मन्दिर निर्माण में पहुंच सके। उन्होंने कहा कि संत रविदास परमहंस थे, जिन्होंने अपनी कसौटी से गंगा को प्रकट करते हुए ईश्वर भक्ति का प्रमाण दिया। हम सब उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यह यात्रा सर्व समाज को जोडकर लोगों में सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास का भव्य मन्दिर का निर्माण कराने का संकल्प लेकर अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ सर्व समाज में एक सामाजिक समरसता का संदेश जागृत किया है। जिसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
संत रविदास सामाजिक समरसता यात्रा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि संत रविदास ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को नई दिशा देकर शिक्षा के क्षेत्र को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने गरीब असहाय के जीवन को बदलने के लिए शिक्षा का भाव जागृत किया और हमारी केन्द्र और राज्य सरकार सर्व समाज को साथ लेकर समाज के प्रति जागरुक बनकर विकास जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड रही है, यह यात्रा हम सबको एक नई दिशा देगी और समाज में भाईचारे का संदेश जाग्रत भी करेगी।
समरसता यात्रा का बजरिया, प्रतापपुरा, जोरी कोतवाल, जलपुरा, सुरपुरा, डिडी, दीनपुरा में जगह-जगह पुष्प वर्षा से अगवानी कर यात्रा में चल रहे संतों को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। यात्रा में पूर्व विधायक मप्र बाल विकास निगम के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, भाजपा जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष संतोष तोमर, शैलेन्द्र पालीवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी, जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सुदर्शन बौहरे, ज्ञानेश पुरोहित, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर भदौरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषि भदौरिया, उदोतगढ़ के जनपद सदस्य रमेश सिंह भदौरिया, रवि, महिपाल यादव, धर्मेन्द्र मोर्य, शिवम भदौरिया, शिवा भदौरिया, देवेन्द्र भदौरिया लला, राजवीर सिंह गुर्जर सरपंच, सुनील गुर्जर, मानसिंह भदौरिया, रामकिशोर शर्मा, वीरसिंह गुर्जर, अजमेर सिंह, हाकिम सिंह, उपसरपंच अरविंद ओझा, नारायण सिंह भदौरिया, गणेश भदौरिया, अखिलेश सिंह भदौरिया, आकाश शर्मा, आलोक सिंह भदौरिया, विकास ओझा, जगदीश ओझा के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।