प्रियंका गांधी की सभा में आधा सैकडा वाहनों से पहुंचेंगे मौ के कांग्रेस कार्यकर्ता

भिण्ड, 20 जुलाई। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फतह दिलाने के लिए 21 जुलाई को ग्वालियर-चंबल के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए ग्वालियर मेला परिसर में आयोजित सभा में भाग लेने आ रहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की सभा में भीड जुटाने के लिए नृसिंह भगवान मन्दिर परिसर मौ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें करीब एक सैकडा छोटे बडे वाहनों से कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक ले जाने और वापिस घर तक सुविधाजनक तरीके से लाने और उनके खाने-पीने तक की जवाबदेही वरिष्ठजनों को सौंपी गई है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, संजीव यादव, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, इकबाल पठान, इरशाद पठान, दिनेश राठौर, अजीत जैन, आलोक मिश्रा, समीर खान, रामनिवास सोनी, रामोतार शिवहरे, जागेश यादव, डॉ. दिनेश जैन, कमलेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्वालियर में आज जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी : चुरारिया
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जून को ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउण्ड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी गरीब, किसान, मजदूर, युवा वे रोजगार व महिलाओं व्यापारियों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ, सरकार की गलत नीतियों के कारण शोषित पीडित आमजन की पीडा को लेकर सरकार को सख्त चेतावनी भरे लहजे में गरीबी, बेरोजगारी व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के अंत का शंखनाद करेंगी। जिला उपाध्यक्ष चुरारिया ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउण्ड में पहुंचकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से जिताने की अपील की है।
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की सभा में शामिल होने की अपील की
मप्र कांग्रेस पूर्व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला भिण्ड के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, ब्लॉक अध्यक्ष मेहगांव, गोहद, मौ, लहार, रौन, भिण्ड, अटेर एवं सुरपुरा के अध्यक्षों से अपील की गई है कि 21 जुलाई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनाक्रोश रैली मेला ग्राउण्ड ग्वालियर में आयोजित हो रही है। जिले के समस्त कांग्रेसी साथियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा तादात में इकट्ठे होकर के ग्वालियर जनाक्रोश रैली में शामिल हों। अपील करने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष विजय दैपुरिया, ब्लॉक अध्यक्ष भिण्ड एमपी श्रीवास, सनत कुमार जैन आदि प्रमुख हैं।