आकांक्षी विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी ने मछण्ड में लहार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को किया आह्वान- लहार से बनाएं भाजपा का विधायक
भिण्ड, 16 जुलाई। मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त) एवं आकांक्षा लहार विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर के भेदभाव को भुला कर भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करें और अपना प्रत्याशी कमल का फूल होगा, सभी कार्यकर्ता यहां पर संकल्प लें अपने-अपने बूथ केन्द्रों पर 51 प्रतिशत वोट पार्टी को दिलाने के लिए कि हमको हर हालत में लहार विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाना है। कार्यकर्ता अपने अपने गांव, नगर एवं मोहल्लों में शासन की जनप्रिय कल्याणकारी योजनाओं को द्वार-द्वार पहुंचाएं। ग्राम इमलाहा में आयोजित बैठक के शुभारंभ में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी एवं मंचासीन अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिवारी का पुष्पाहर पहनाकर स्वागत किया और लहार से पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं युवाओं किसानों के लिए योजनाओं को संचालित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडने का काम किया है। 25 जुलाई से लाडली बहना योजना का दूसरा चरण फार्म भरने का कार्य प्रारंभ हो रहा है, सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने मडल के एवं नगरीय निकाय क्षेत्र तथा ग्रामीण और शहरी अंचल में बूथ केन्द्रों पर महिलाओं के आगे बढ़ाने के लिए उनका सहयोग करें ताकि उनके खाते में एक हजार रुपए की राशि आ सके। इस योजना को कार्यकर्ता जितनी ताकत के साथ महिलाओं तक पहुंचाएंगे उतनी ही मातृशक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त करेगी। युवाओं के लिए सिखाओ और कमाओ योजना महत्वपूर्ण है, यह रोजगार से भी लोग युवाओं को जोडती है और अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए युवाओं को जागृत करें एक कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि भजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, व्यक्ति नहीं विचार भाव से कार्यकर्ता काम करेंगे तो अब की बार केन्द्रीय नेतृत्व के विधानसभा चुनाव में 200 पार के साथ लहार से भाजपा का विधायक बनेगा। इसे कोई भी ताकत नहीं रोक सकती, हम सब कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और अभी से ही जनता के बीच अपने-अपने बूथ केन्द्र पर संवाद स्थापित करते हुए शासन की योजना और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए कार्य करें। भाजपा सत्ता और संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है, कांग्रेस के किसी भी नेता से हमें डरने की आवश्यकता नहीं है, हम इतने सक्षम हैं कि अपने बूथ को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह राजावत ने कहा कि अब की बार लहार विधानसभा में भाजपा कमल खिलाने जा रही है, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ केन्द्र पर जुटेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता का मान-सम्मान भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के हृदय में स्थापित है। संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता साहित्यकार हरीबाबू शर्मा निराला ने किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन कर पार्टी को मजबूती एवं भाजपा की सरकार बनाने और लहार से भाजपा का विधायक बनाने के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मथुरा महंत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अम्बरीश शर्मा गुड्डू, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार महाते, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष हृदेश सिंह राजावत, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदराम बघेल, जिला पंचायत सदस्य शशिकांत भारद्वाज, मनोज त्यागी, मण्डल अध्यक्षगण जबर सिंह कुशवाहा, विकास बौहरे, उमाशंकर तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कप्तान कौरव, गुड्डू नानपुरा, राकेश महाते, रावसाहब गुर्जर, विकास बिरथरे एडवोकेट, गजेन्द्र सिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह कौरव, भगवान सिंह, चरण सिंह कौरव, राजकुमार कौरव, दिनेश रजक, मोनू महाजन, दिलीप पाठक, धीरज गोस्वामी उर्फ गोलू बाबा, प्रताप बघेल, दयाशंकर राठौर, जितेन्द्र सिंह राजावत, जीतू, दिवाकर सिंह, लालू, मोनूसिंह राजावत, राजकुमार सरपंच, परमाल सिंह, नागेन्द्र सिंह सरपंच, दिनेश फौजी, सरपंच मनोज पाठक, पंकज, गीतेश सरपंच, बृजेन्द्र बोनापुरा, मनोज यादव, महामंत्री रुद्रप्रताप सिंह चौहान, आकांक्षी विधानसभा लहार के समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत इम्लाह के नागरिक शामिल हुए।