जिले में 710.5 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 14 सितम्बर। जिले में गत एक जून से 14 सितंबर तक 710.5 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 847.2 मिमी, अटेर में 739 मिमी, मेहगांव में 668 मिमी, गोहद में 706 मिमी, लहार में 812 मिमी, रौन में 607 मिमी, मिहोना में 667 मिमी, मौ में 707 मिमी एवं गोरमी में 642 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 710.5 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में आज की वर्षा भिण्ड में 40 मिमी, मेहगांव में 40 मिमी, गोहद में तीन मिमी, लहार में 14 मिमी, रौन में छह मिमी, मिहोना में 11 मिमी, मौ में नौ मिमी एवं गोरमी में 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 16.7 मिमी है।