खुशियों की दास्तां : शिवराज भैया ने पैसे दिए तो आशिमी एवं शिवा यादव ने खरीदी साडी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया धन्यवाद

भिण्ड, 30 जून। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए की राशि आने से महिलाओं में नए आत्मविश्वास का संचार हुआ है। महिलाओं ने इस राशि का उपयोग अपनी जरूरत के अनुसार करना प्रारंभ कर दिया है। ऐसी ही भिण्ड शहर के वार्ड क्र.10 संतोष नगर निवासी आशिमी शाक्य ने लाडली बहना योजना अंतर्गत खाते में प्राप्त राशि से अपने लिए साडी खरीदी है।
आशिमी शाक्य कहती हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक हजार रुपए की राशि देकर हम बहनों की बडी मदद की है। हम महिलाएं अपनी जमा पूंजी से अपने लिए कुछ ना लेकर सारे पैसे घर खर्च में लगा देती हैं स्वयं के लिए कुछ ले ही नहीं पाती हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत खाते में एक हजार रुपए आने से अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर सकती हैं। आशिमी ने कहा कि बहनों के लाडले भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने और स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की लाडली बहनों को तीन हजार रुपए देने की घोषणा से भी मैं बहुत खुश हूं।
वहीं वार्ड क्र.आठ यादव नगर निवासी शिवा यादव ने भी लाडली बहना योजना अंतर्गत खाते में प्राप्त राशि से अपने लिए साडी खरीदी है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक हजार रुपए की राशि देकर हम बहनों की बडी मदद की है। हम महिलाएं अपनी जमा पूंजी से अपने लिए कुछ ना लेकर सारे पैसे घर खर्च में लगा देती हैं स्वयं के लिए कुछ ले ही नहीं पाती हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत खाते में एक हजार रुपए आने से अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर सकती हैं। दोनों ने लाडली बहना योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज भैया को धन्यवाद दिया है।