हम तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण की राजनीति पर चल रहे हैं : तरुण चुघ

विकास के माध्यम से हर गरीब आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोडा जा रहा है : संध्या राय
कांग्रेस की 15 माह की कमलनाथ सरकार ने किसान और गरीब और मजदूरों महिलाओं के साथ किया छल : आर्य
महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा की विशाल जनसभा आयोजित

भिण्ड, 28 जून। जो लोग कॉमन सिविल कोर्ट का विरोध कर रहे हैं वे इस बात का जवाब दें कि यदि परिवार के हर सदस्य के लिए अलग-अलग कानून हो तो क्या घर चल सकता है? विपक्षी दलों के एकता के प्रयासों का स्वार्थ की राजनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गारंटी और घोटालों और भ्रष्टाचार की रही है। मैं भी एक गारंटी देता हूं कि हर घोटालेबाज पर कार्रवाई होकर रहेगी, सलाखों के डर से यह एकता का नाटक हो रहा है। हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश है। जब देश का भला होगा तो सबका भला होगा, उससे देश आगे बढ़ेगा, इसीलिए हमने तय किया कि तुष्टीकरण एवं वोट बैंक के रास्ते पर नहीं चलेंगे। हमारा रास्ता तुष्टीकरण का नहीं संतुष्टिकरण का है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कृषि उपज मण्डी परिस मेहगांव में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बन कर देश बनता है, जहां कांग्रेस की सरकार बनती है वह देश और राज्य का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की भाजपा सरकार ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया था। कांग्रेस के राज्य में कर्नाटक सरकार ने प्रतिबंध हटा कर गाय की हत्या करने वालों को कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आरक्षण देती है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो देश का गौरव बढ़ रहा है। लाडली बहना योजना के माध्यम से दो लाख 71 हजार मातृशक्ति जिले के लिए गौरवान्वित बनी है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा के साथ मोदी और शिवराज सरकार काम कर रही है। नौ करोड़ महिलाओं को केन्द्र सरकार ने उज्ज्वला योजना से जोडऩे का काम किया है। हमारे समाज को केन्द्र और राज्य सरकार आत्म निर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य कर रही है। ग्राम पंचायतों को विकसित करने का काम विकास योजनाओं के माध्यम से केन्द्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार कर रही है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के विकास की योजनाओं से भी अवगत कराया?
मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे एवं आभार दतिया जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाण्डेर विधायक रक्षा सिरोलिया, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं महा जनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी शैलेन्द्र बरुआ, लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक जीतू जिराती, पूर्व विधायकद्वय नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मुन्नासिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण वीरेन्द्र राणा, संजीव कांकर, अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, विधानसभा संयोजक एडवोकेट मायाराम शर्मा, केपी सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्षगण जगदीश यादव, राजेन्द्र शर्मा राजे, रविसेन जैन, अध्यक्ष विक्रम बुंदेला, भारत सिंह भदौरिया रिंकू, मण्डल अध्यक्ष मेहगांव गजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, जिला महामंत्री कमल शर्मा, जिलामंत्री शिवप्रताप सिंह राजावत मंचासीन थे।