सतेन्द्र जिला उपाध्यक्ष और अशोक रौन ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 27 जून। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के निर्देश पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने अशोक सिंह को रौन ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह राजावत राजू को जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति पर उनके इष्टमित्रों ने बधाई दी है। साथ ही नवीन जिम्मेदारी मिलने पर दोनों नेताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व का अभार व्यक्त किया है।

रुपावई हनुमान और मौ शिव मन्दिरों पर भागवत कथा शुरू

मौ। नगर आमखो वाले सेवादास बाबा के शंकर मन्दिर और ग्राम रुपावई के हनुमान मन्दिर पर कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुगण कथा स्थल पर प्रतिदिन सपरिवार पहुंच रहे हैं।