भिण्ड, 25 जून। संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय, सहकारिता मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह को उनके आवास पर जाकर 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मनोज, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ से रमेश बाबू शर्मा, हैण्डपंप तकनीकी संघ के जिलाध्यक्ष नंदराम सोनी, लघुवेतन कर्मचारी संघ से कमलेश बाबू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के साथ मनोज सेंगर, राजेश अतरोलिया, कमलेश शर्मा, अशोक दुबे, अंकुर चौधरी, राजेश गुप्ता, नवीन तोमर आदि लोग उपस्थित थे।