सर्व ब्राह्मण महासभा ने मनाया श्री आनंदेश्वर महाराज का जन्मदिन

ग्वालियर, 11 सितम्बर|सर्व ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश ग्वालियर इकाई ने शुक्रवार की शाम काे राज बाग रिसोर्ट शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर में श्री आनंदेश्वर महाराज जी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया| इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा मप्र ग्वालियर इकाई के सदस्यों ने श्री आनंदेश्वर महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया|कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा मप्र इकाई के महासचिव संजय शर्मा, अशोक शर्मा, विकास शर्मा आदि अन्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे|