भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया, विधायक संजू ने व्यापारियों से संपर्क कर पार्टी के लिए मांगा समर्थन
महा जनसंपर्क अभियान के तहत व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों को मोदी सरकार की उपलब्धियों का साहित्य किया वितरण
भिण्ड, 21 जून। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क एवं समर्थन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झण्डा लेकर शहर के प्रमुख व्यापारियों दुकानदारों एवं प्रबुद्धजनों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया और जनता से समर्थन मांग कर पीएम नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। सभी कार्यकर्ता इटावा रोड स्थित धर्मशाला पर एकत्रित हुए वहां से पार्टी का झण्डा लेकर परेड चौराहा, सदर बाजार, गोल मार्केट होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिशन 2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विकास पर पार्टी से समर्थन मांगा।
भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से व्यापारियों से जनसंपर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर गरीब कल्याण किसानों व्यापारियों के हितों को देखते हुए योजनाओं का संचालित किया है, हमारी सरकार ऐसी जनहित सरकार है जिसने सभी वर्गों के विकास की चिंता की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय विकास नीतियों से अयोध्या में भगवान राम मन्दिर का निर्माण, कश्मीर से धारा 370, गरीबों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड योजना, किसानों के लिए राष्ट्रीय फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि एवं सभी वर्गों के विकास की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।
जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन एवं राजेन्द्र शर्मा राजे, महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक अशोक सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, अनिल सिंह कुशवाह, उपेन्द्र शर्मा, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाह, मनोज, आनंद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन जैन, पार्षदगण ओमप्रकाश अग्रवाल, राहुल जैन, मनोज जैन, किशन सोनी, यश जैन, दशरथ सिंह भदौरिया, कौशलेन्द्र सिंह कुशवाह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया, शेरू पचौरी, अमित जैन, राधाकृष्ण शर्मा, अशोक बाल्मीक आदि लोग शामिल थे।