भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग दिवस कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
भिण्ड, 20 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को नौ वर्ष की उपलब्धियां के साथ देशभर में चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कार्यक्रम स्थल मेला परिषद का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत 21 जून को पत्रकार वार्ता 1.30 बजे आयोजित की जाएगी, इसी दिन विकास तीर्थ के आयोजनों के लिए भिण्ड रेलवे स्टेशन को अमृत योजना के तहत शामिल किया गया, इसी समय अनेक विकास कार्य किए गए, वहीं 552 एनएच रोड, गौरी सरोवर पर स्थित पुल निर्माण एवं ओवर ब्रिज स्टेशन का विद्युतीकरण मेमू ट्रेन, वार्ड क्र.35 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से रतूपुरा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगी। 21 जून को योग दिवस पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य शहर के मेला परिषद निराला रंग बिहार क्या बजे मेला सुबह 5:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योगा कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद महा जनसंपर्क अभियान के तहत 11 बजे संपर्क अभियान में शामिल होंगी। शाम पांच बजे रेलवे विद्युतीकरण का अवलोकन करने रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य अपने निर्धारित महा जनसंपर्क अभियान के तहत 20 जून को रात्रि भिण्ड आएंगी। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, महा जनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी जीतू जिराती, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष महा जनसंपर्क अभियान के लोकसभा क्लस्टर प्रभारी शैलेन्द्र बरुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, दतिया जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, भिण्ड लोकसभा प्रभारी रविसेन जैन साथ रहेंगे। जिलाध्यक्ष नरवरिया ने योग दिवस पर कार्यक्रम की तैयारियां हेतु बताया कि सभी गणमान्य नागरिक एवं पार्टी के कार्यकर्ता 21 जून को मेला परिसर भिण्ड में सुबह 5:30 बजे पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें, ताकि समय से योगा का कार्यक्रम प्रारंभ किया जा सके।
फोटो 20 बीएचडी-17