भिण्ड, 17 जून। मप्र किसान कांगे्रस के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रामलखन सिंह कुशवाह सेमरा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं पूर्ण निष्ठा, लगन, मेहनत एवं समर्पण की भावना से किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हेतु सदैव प्रयासरत रहूंगा। साथ ही कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की पांच प्रतिज्ञाओं एवं भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जनता में अवगत कराऊंगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक वर्ग के जनाधार वाले कांग्रेसजनों को पद देकर कांग्रेस को मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलानाथ की कांग्रेस संगठन विस्तार की भावना के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलसिंह बरैया, प्रदेश कांगे्रस महासचिव जयश्रीराम बघेल एडवोकेट, प्रदेश कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ पाल बघेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुसंशा पर मप्र किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने रामलखन सिंह कुशवाह निवासी ग्राम सेमरा अमायन को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रामलखन सिंह कुशवाह के किसान कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलसिंह बरैया, अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव जयश्रीराम बघेल, मप्र कांग्रेस के सेवादल के उपाध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा कल्लू, मप्र कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष महेश जाटव, जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, ब्लॉक अध्यक्षगण अरविन्द बघेल, चतुर सिंह नरवरिया, राजासिंह भदौरिया, शहर अध्यक्ष भिण्ड प्रदीप जैन गुड्डा, कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुंदरपाल सिंह बघेल, सत्यवीर बघेल, संदीप बघेल, सोनू बघेल, राजवीर सिंह महाते आदि शामिल हैं।