भाजपा द्वारा विधानसभा क्षेत्र लहार में टिफिन बैठक आयोजित

भिण्ड, 14 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र लहार में टिफिन बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं कुशल संगठन आकांक्षी विधानसभा क्षेत्र लहार प्रभारी आशुतोष तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं संगठन जिला प्रभारी भिण्ड जयप्रकाश राजौरिया मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने की। बैठक में पूर्व विधायक रसाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी एवं रोमेश महंत, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष हृदेश सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, विधानसभा विस्तारक अंकित शुक्ला, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भुजबल सिंह तोमर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश सिंह राजावत, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार महते, पूर्व नप अध्यक्ष मिहोना संतोष बौहरे, वरिष्ठ नेता भाजपा योगेन्द्र सिंह पप्पू, मण्डल अध्यक्ष लहार जबर सिंह कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष मिहोना विकाश बौहरे, मण्डल अध्यक्ष असवार अनूप त्यागी, मण्डल अध्यक्ष मछण्ड दीपक सिंह राजावत, मण्डल अध्यक्ष दबोह देवेन्द्र उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य शशि भारद्वाज, उमाशंकर चौधरी, हरिबाबू निराला पूर्व पार्षद मिहोना आदि मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने टिफिन बैठक में अपने उदबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के सुशासन एवं गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया और अबकी बार मप्र 200 पार का नारा दिया। बूथ जीता तो विधानसभा जीती। बैठक के तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने टिफिन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं ने भोजन को आदान-प्रदान कर सह भोजन किया। जिससे सभी में एकता का भाव प्रस्तुत हुआ। बैठक में विधानसभा क्षेत्र लहार के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथ त्रिदेव, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति, वरिष्ठ जन एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन हरीबाबू निराला एवं आभार प्रकट मण्डल अध्यक्ष भाजपा लहार जबर सिंह कुशवाह ने किया।