जिपं सदस्य ने वितरित किए लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्र

भिण्ड, 11 जून। मौ क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मेहरा, सिरसी, अमायन, आंतो, लहरा, खेरोली में जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रति माह एक हजार रुपए बहनों के खाते के प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश की सरकार की लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य बहनों को आत्मनिर्भर और स्वाबलम्बी बनाना है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजनांतर्गत यह प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं, प्रत्येक माह लाड़ली बहना के खाते में एक हजार रुपए आएंगे।