अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आलमपुर में निकली बाइक रैली

भिण्ड, 28 मई। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को आलमपुर से लहार तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व कमिश्नर महेशचन्द्र चौधरी ने की। सर्वप्रथम देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का पूजन किया गया, उसके बाद अतिथियों द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर नंदराम बघेल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई महानता की प्रतिमूर्ति थीं, वह एक वीर योद्धा थीं। जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी गद्दी को संभाला और शासन को आगे बढ़ाया। आलमपुर से मोटर साईकिल रैली का शुभारंभ होने के बाद रैली छत्री बाग से होते हुए गेंथरी, रतनपुरा के रास्ते दबोह नगर पहुंची, जहां रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद रैली मुरावली, देवरी, चोरई, महुआ होकर लहार पहुंची। जहां वह आमसभा में बदल गई, इसके बाद रैली का समापन किया गया। आलमपुर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा जो कि देख-रेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है। उसके ऊपर छत्री का निर्माण करवाया जाएगा जिसके लिए स्थानीय लोगों सहित सभी लोगों ने सहयोग की बात कही है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रोशनी पक्षवार, भाजपा नेता जितेन्द्र पार्षद, अवधेश त्रिपाठी, दिनेश रजक, राजाराम बघेल, रामकुमार खूजा, हरिओम बघेल, नरेश बघेल सहित बघेल पाल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।