अंकित तोमर बने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष

भिण्ड, 19 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अंकित सिंह तोमर को एनएसयूआई जिला भिण्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में एनएसयुआई के ब्लॉक अध्यक्ष थे।
अंकित तोमर सहज सरल व्यक्तित्व के साथ हर समय उपलब्ध और पार्टी के मुताबिक काम करने में अग्रणीय होने पर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाई गई नारी सम्मान योजना द्वारा नारी समाज को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने वाला होकर 2023 के विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा। तोमर को एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी व क्षेत्र वासियों ने बधाई दी है।