12 व्यक्तियों को 90 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

भिण्ड, 16 मई। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव के प्रतिवेदन पर से सडक़ दुघर्टना में घायल 12 व्यक्तियों को 90 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने घायल पूजा पुत्री अजमेर सिंह, राजश्री पत्नी विनोद, आशा पत्नी घनसिंह, माधुरी पत्नी जगदीश, छोटीबाई पत्नी केदार, अर्पिता पुत्री विनोद, लव पुत्र राजेश, अंजली पुत्री विनोद, सुनीता पत्नी कपूर, शिवम पुत्र धर्मेन्द्र, डिम्पी पुत्री राजेश, अंशू पुत्री विनोद निवासीगण ग्राम कुठौदा तहसील मेहगांव प्रत्येक को 7500-7500 के मान से कुल 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।