कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर मौ में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

भिण्ड, 13 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर मौ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ के कार्यकर्ताओं ने भी जीत का जश्न मनाया। नारेबाजी के साथ ढ़ोल नागाड़े, बैण्ड बाजों की धुन के साथ पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी। जीत पर खुशी जाहिर करने वालों में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, बहादुर सिंह यादव, संजीव यादव, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, आजादनवी कुरैशी, जागेश यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, रामौतार शिवहरे, इकबाल पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, दिनेश राठौर, अजीत जैन, इरशाद पठान, आलोक मिश्रा, अवधेश प्रजापति, जाहिद खां, मुन्ना टेलर, सिकंदर खां, शहजाद पठान, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, डॉ. दिनेश जैन, हिकमत पठान आदि शामिल हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आज भिण्ड आएंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र कांग्रेस के सह प्रभारी शिव भाटिया 14 मई रविवार को भिण्ड आएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया भाटिया दोपहर 12 बजे शहर के बद्रीप्रसाद की बगिया में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम, सेक्टर, जिला कांग्रेस, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।