51 कुण्डीय श्रीविष्णु महायज्ञ में हुआ सर्व देव पूजन

भिण्ड, 13 मई। रावतपुरा सरकार के समीप ग्राम वेहटा में सिद्धबाबा आश्रम पर संत श्री विद्यातीर्थ महाराज के सानिध्य में गौमाता के संकट निवारण एवं विश्व कल्याण के लिए सिद्धबाबा के समस्त भक्तों द्वारा आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ में पं. मधुर त्रिपाठी शास्त्री महाराज के सानिध्य में यज्ञशाला में देव आव्हान करके सर्व देवों तथा यज्ञशाला में स्थापित सभी देव मण्डलों का पूजन विधिविधान से संपन्न करवाया। तत्पश्चात वेद मंत्रों से प्रधान कुण्ड में अग्नि प्रज्वलित करवाई गई। इस महायज्ञ में 51 यजमान सपत्नीक हिस्सा लेकर विश्व कल्याण और गौमाता के संकट निवारण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। महायज्ञ आयोजक सिद्धबाबा भक्त मण्डल और यज्ञ संचालक राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गौरक्षक संतोष चौहान ने समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर यज्ञ भगवान के दर्शन कर पं. प्रदीप शर्मा शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें।