सपनों को हकीकत में बदलने का काम है जेके मल्टीट्रेड

भिण्ड, 07 मई। तेजी से बदलती अर्थ व्यवस्था में आर्थिक विकास इंसान की सबसे बड़ी जरूरत है। जेके मल्टीट्रेड इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह बात रविवार को भिण्ड के एक निजी होटल में आयोजित सेमिनार में कंपनी के प्रमोटर गौरव शर्मा ने कही।
शर्मा ने कहा कि सूखे मेवे सहित विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने वाली कंपनी आम जनता को आर्थिक रूप मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। जेके मल्टीट्रेड का उद्देश्य स्वयं लाभ कमाना न होकर सबका साथ सबका विकास है। जिसमें सहभागी बनकर एक समान्य व्यक्ति भी आर्थिक रूप से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आज के आर्थिक युग में प्रत्येक व्यक्ति विकास की दौड़ में खुद को खपा रहा है, जिसके चलते वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। ऐसे में जेके मल्टीट्रेड के उत्पादों का उपयोग करते हुए वह खुद को शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत कर सकता है।
इस दौरान कई सहयोगी सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। आयोजित सेमिनार में शामिल कई विजेता प्रतिभागियों को पुरुष्कृत किया गया। इस अवसर पर पवन शर्मा, मनोज, सिंह, प्रदीप सिंह, शुभम राजपूत, रीना राजपूत, पल्लवी राय, दिलीप दुबे अनीस खान, सौम्या शर्मा, देव सनोठिया मौजूद रहे।