भिण्ड, 24 अप्रैल। अटेर क्षेत्र के ग्राम उदोगढ़ में बीजासेन माता मन्दिर पर श्रीमतद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ 25 अप्रैल से होने जा रहा है। जिसमें कथा व्यास पं. नाथूराम वशिष्ठ (नागाइच) कथा का रसपान कराएंगे। कथा एक मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक महिपत सिंह जादौन, उल्फत सिंह जादौन नेताजी, विश्वनाथ सिंह जादौन, राजकुमार सिंह जादौन निवासी ग्राम उदोतगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, तत्पश्चात श्रीगणेश पूजन के साथ कथा का शुभारंभ होगा। दूसरे दिन 26 अप्रैल को भीष्म स्तुति एवं शुक आगमन की कथा होगी, 27 अप्रैल को कपिल देवहुती संवाद, प्रहलाद चरित्र की कथा होगी, 28 अप्रैल को वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव की कथा होगी, 29 अप्रैल को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन एवं छप्पन भोग, 30 अप्रैल को श्रीराम पंचध्यायी, उद्धव-गोपर चरित्र, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा होगी। एक मई को कथा का समापन हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। दो मई को दोपहर 12 बजे से भण्डारा आयोजित किया जाएगा। इस कथा के पारीक्षत श्रीमती प्रभादेवी-महीपाल सिंह जादौन हैं। आयोजकों ने श्रृद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा में पधार कर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।