भदौरिया बने जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष

भिण्ड, 20 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने सीता नगर निवासी शायामू सिंह भदौरिया को जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भदौरिया ने अपनी नियुक्ति पर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं का अभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही है।