आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एक संकल्प संगठन को आगे बढ़ाने का काम करें : गुप्ता

संभागीय प्रभारी एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने वरिष्ठ जनों से संगठनात्मक चर्चा कर लिए सुझाव

भिण्ड, 11 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है हम सब संगठन के विचार के लिए काम करते हैं। संगठन ही हमारे लिए सर्वोपरि है मिशन 2023 विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में हम पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर संगठन को मजबूती देकर कार्य करें, यही हमारे लिए संकल्प होगा। यह बात भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी नीमच सांसद सुधीर गुप्ता ने विरासत होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए बैठक को संबोधित करते हुए कही। सांसद गुप्ता ने वरिष्ठजनों वन टू वन चर्चा कर उनके सुझाव लिए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने की। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा ज्योतिराव फुले के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। जिलाध्यक्ष नरवरिया ने शॉल-श्रीफल से स्वागत किया।
संभाग प्रभारी सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज संपूर्ण भारतवर्ष आत्मनिर्भर की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर कर सामने आई है। हम सब एक जिम्मेदार पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में योजना संचालित है, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हम सब आगे आकर जनता को लाभ दिलाने का काम करें ताकि योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो। सांसद गुप्ता को पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव संगठनात्मक प्रस्तुत किए, सभी से परिचय प्राप्त किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, पूर्व विधायकगण रसाल सिंह, शिवशंकर समाधिया, मुन्नासिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्षगण केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, राजेन्द्र शर्मा राजे, संजीव कांकर, वीरेन्द्र सिंह राणा, रविसेन जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुशवाह, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पूर्व केपी सिंह भदौरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार महाते प्रमुख रूप से उपस्थित थे।