किसान मोर्चा ने छह दिवस में आधा सैकड़ा पंचायतों में लगाई किसान चौपाल

भिण्ड, 11 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मेहगांव द्वारा विधानसभा क्षेत्र में हर पंचायत में किसान चौपाल आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का विधानसभा संयोजक रज्जन भदौरिया को बनाया गया है। रज्जन भदौरिया ने छह दिन की यात्रा में गोरमी, सोनी और मेहगांव मण्डल के आधा सैकड़ा से भी अधिक गांव में पंचायत लगाकर लोगों से संपर्क और नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं।
भाजपा ने शुरू से ही मन्दिर और मठों की राजनीति की थी। जिसके बाद अब किसान मोर्चा गांव-गांव में संगीतमय हनुमान चालीसा का साथ भक्तिमय माहौल बनाकर सरकार के कामों पर जोर दे रही है। मंगलवार को छठवें दिन यात्रा ग्राम बरहद, अजनौधा, खेरियातोर, खेरिया थापक, हंसपुरा, गिजुर्रा, बघौरा आदि गांव में पहुंची। बुधवार से यात्रा मेहगांव विधानसभा के दंदरौआ मण्डल के गांव में पहुंचेगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अरविंद भदौरिया ने किया। आज की यात्रा में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, महामंत्री कालीचरण शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजमोहन कुशवाह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, युवामोर्चा अध्यक्ष अस्वनी त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर भदौरिया, खेरिया थापक सरपंच, हंसपुरा सरपंच रामू भदौरिया सहित आधा सैकड़ा किसान यात्री उपस्थित रहे।