चेतन शुक्ला 90 मतों हुए विजयी
भिण्ड, 10 अप्रैल। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ जिला इकाई भिण्ड के अध्यक्ष पद हेतु रविवार को जिला न्यायालय भिण्ड में निवार्चन अधिकारी रामकुमार गुप्ता सेवानिवृत्त उप प्रशासनिक अधिकारी द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु केवल दो उम्मीदवार चेतन शुक्ला एवं विष्णु बरुआ ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। मतगणना पश्चात चेतन शुक्ला को न्यायिक कर्मचारी संघ का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।
निवार्चन अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 175 मतदाताओं द्वारा मत डाले गए। न्यायिक कर्मचारी संघ भिण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी राजीव यादव ने प्रथम मतदाता के रूप में मतदान करते हुए निर्वाचन का शुभारंभ किया। जिसमें चेतन शुक्ला को 90 एवं उनके प्रतिद्वंदी विष्णु बरुआ को 85 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार चेतन शुक्ला को पांच मतों से विजयी घोषित किया गया।