चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 16 से, भूमिपूजन 12 को

भिण्ड, 09 अप्रैल। गायत्री परिवार गोहद द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का योजन 16 से 19 अप्रैल तक पुरानी कचहरी खेल मैदान पर किया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे दंदरौआ महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास जी महाराज के कर कमलों से किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र सिह भदौरिया ने बताया कि 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा में 1101 महिलाएं कलश लेकर शामिल होंगी। 16 अप्रैल को गायत्री शक्ति पीठ शासकीय अस्पताल के पास से आरंभ होगी और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पूण शक्ति पीठ पर समापन होगा। यात्रा का शुभारंभ विधायक मेवाराम जाटव, नपा अध्यक्ष श्रीमती मंजू जगदीश माहौर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा होगा। 24 कुण्डीय महायज्ञ में 16 से 19 अप्रैल तक सुबह नौ बजे यज्ञ संपन्न होगें। कार्यक्रम में यगीय माध्यम से कई संस्कार कराए जाएंगे। 10 अप्रैल को 2400 बेडिय दीप यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं सांसद संध्या राय रहेंगी।