किसान मोर्चा की चौपाल एवं ध्वज यात्रा को मिल रहा किसानों का समर्थन

पहले दिन 10 ग्रामों में लगी चौपाल

भिण्ड, 07 अप्रैल। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मेहगांव विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह रज्जन भदौरिया के नेतृत्व एवं संयोजन में किसान चौपाल एवं ध्वज यात्रा का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ था। जिसमें प्रथम दिवस में 10 ग्रामो में हनुमान मन्दिरों पर हनुमानजी की पूजन कर भव्य संगीतमयी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। शुक्रवार को दूसरे दिन किसान मोर्चा द्वारा ग्राम तेजपुरा, परोसा, सिलोली, पृथ्वीपुरा, सुकाण्ड, आरोली में किसान चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गईं।
इस दौरान रज्जन भदौरिया ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए भाजपा की किसान हितेषी योजनाओं को जनता के बीच रखा। कार्यक्रम का संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक अरविंद भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में भाजपा गोरमी मण्डल के अध्यक्ष सुभाष थापक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, युवा नेता उज्ज्वल कटारे, रामनिवास अवस्थी आदि लोगों के साथ किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।