कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और प्राणवायु है, मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : नरवरिया

भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी बूथ केन्द्रों पर संगठनात्मक कार्यक्रम संपन्न
– प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस पर लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
– भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने किया पार्टी का ध्वजारोहण

भिण्ड, 06 अप्रैल। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से प्रत्येक बूथ केन्द्र पर आयोजित किया गया। सभी मण्डलों, बूथ केन्द्रों पर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पार्टी का ध्वजारोहण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति और प्राणवायु है। जो सेवा भाव और पूर्ण रूप से संगठन के प्रति समर्पण होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। मिशन 2023 विधानसभा, 2014 लोकसभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता संकल्पित होकर प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक ताकत को मजबूत करें। भाजपा वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्रीय हमेशा सर्वोपरि रहा। हमारे पास लोकतंत्र की शक्ति है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया। भाजपा कार्यकर्ता और सरकार देश व प्रदेश के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। भाजपा सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अनुकरणीय विचारों से प्रेरणा दी है, हम प्रत्येक बूथ पर संगठित होकर हर समाज के व्यक्ति तक पहुंचकर अपनी विचारधारा से अवगत कराएं। जिले के 26 मण्डलों के 1480 मतदान केन्द्रों पर पार्टी का स्थापना दिवस के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसी दिन बूथ अध्यक्ष द्वारा अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा वंदन किया गया। सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन सुनने हेतु बूथ केन्द्रों पर एकत्रीकरण के साथ सीधा लाइव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को सुनें। इसके लिए प्रत्येक बूथ केन्द्र पर बड़ी स्क्रीन लगाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दिन वार्ड क्र.37 कॉटेज इन कॉलोनी बूथ क्र.179 संपन्न हुआ। स्थापना दिवस पर दीवाल लेखन कार्य का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा इस कार्यक्रम का अपने-अपने क्षेत्र से शुभारंभ करेंगे तथा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम लेखन दीवाल लेखन के तहत पार्टी द्वारा निर्धारित नारों को लिखा गया।
स्थापना दिवस पर इन संगठन वटवृक्ष नेताओं का हुआ सम्मान
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं का संगठन को वटवृक्ष की तरह खड़ा किया, जिनमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अटेर के पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राजे, पूर्व जिला महामंत्री रामप्रकाश तिवारी का शॉल-श्रीफल एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। सभी मंचासीन नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए केन्द्र व राज्य सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं का फोल्डर भी दिखाकर विमोचन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया एवं आभार महाराणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष शेरू पचौरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भुजबल सिंह तोमर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, रविन्द्र सिंह नरवरिया एडवोकेट, संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज अनंत, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया, श्रीमती ममता भदौरिया, आभा जैन, सीमा शर्मा, विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, राजकुमारी जैन, उमा कुशवाह, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मोनू नरवरिया, अतिराज सिंह नरवरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।