जिस दिन तुुम सच्चे शिष्य बन जाओगे, गुरू तुम्हें सदगुरू के चरणों में पहुंचा देगा : देवी संध्या जी

हिमाचल प्रदेश के खेरीधाम हमीरपुर में चल रही है श्रीराम कथा

शिमला, 04 अप्रैल। जिस दिन तुुम सच्चे शिष्य बन जाओगे, गुरू तुम्हें सदगुरू के चरणों में पहुंचा देगा। किसी का सुखा देख लिया दुखी हो गया, किंतु गुण देखा ही नहीं। प्रभु के नाम में सार्थक है, भोलेनाथ ने पार्वती जी से कहा कि राम का नाम आ गया दसों दिशाओं में, मंगलमय हो। यह उद्गार भागवतार्चा देवी संध्या जी ने हिमाचल प्रदेश के आश्रम संत निवास, खेरीधाम, सुजानपुर, हमीरपुर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन व्यक्त किए।
देवी संध्या जी ने भगवान राम की महिमा को बताते हुए कहा कि भोलेनाथ हिमालय में राम के नाम को लेकर बैठे हैं। पत्थर की चोट से राम निकल गया है तो भी कल्याण हो जाएगा। राम के नाम की महिमा अपार है। उठते-बैठते, सोते-जागते, रसोई में भोजन पकाते, राम का नाम लेते रहो। समय के साथ राम के नाम को गाते जाना। यदि समय भी न मिले तो भी भगवान के नाम को छोडऩा नहीं चाहिए। मन की गति जल की तरह है, अग्नि का स्वभाव ऊपर जाना, मन सदैव दुर्गाति की ओर ले जाएगा, मन को दुर्गति से निकालकर सद्गुरू की ओर ले जाना है। संसार तो सपना है, आंख सुखी तो कहीं कुछ नहीं है, भगवान के नाम को सदैव लगाओ। भगवान का नाम हर दिन ले लो, तो भगवान का नाम लेते ही भव सागर से पार हो जाते हैं। गुरू कृपा से गोविन्द की कृपा मिलती है। सच्चा गुरू वह है जो गोविन्द के दर्शन कराता है। जो सबको सम्मान देता है, वह सच्चा गुरू है। जो सबके प्रति झुक गया है वह सच्चा शिष्य है, जहां ज्ञान मिलता है, वहां विनम्रता आ ही जाती है। जहां तुम्हें सुंदर भाव मिलें, प्रणाम करो। किसी को रूप, किसी को यौवन का, किसी को तिजोरी वाला धन, जिनके पास धर्म है उनको नींद की गोली लेने की आवश्यकता नहीं है। जो राम में हैं वह सदैव आराम से हैं। सोते-जागजे सदैव भगवान का नाम लो। राम के नाम में मन को रमाओ। राम के नाम के प्रताप को लाना है तो तुम शिव के चरणों में बैठ जाओ।

पत्रकार विक्रम सिंह जादौन ने हिमाचल प्रदेश से जानकारी देते हुए बताया कि देवी संध्या जी की श्रीराम कथा आगामी 12 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी।