भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक आयोजित
किसान चौपाल के प्रभारी घोषित, प्रथम चरण छह को ग्राम पंचायत सुण्काड से होगा प्रारंभ
भिण्ड, 02 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह के नेतृत्व में छह अप्रैल से प्रारंभ हो रहे किसान चौपाल कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर ओम वाटिका मेहगांव में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी मण्डलों में कार्रवाई करने के लिए मण्डल प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों में रक्षपाल सिंह राजावत, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, रज्जन, रघुवीर सिंह, संतोष सिंह मसूरी, पूर्व जिला महामंत्री बलभद्र सिंह सिकरवार, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, अरविन्द भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, मंचासीन थे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों ने किसानों के लिए अनेक योजनाओं संचालित करते हुए छोटे से छोटे किसान को आत्मनिर्भर विकास की धारा से जोडऩे का काम किया। किसान चौपाल के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा ग्रामीण ग्राम पंचायतों में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान हितैषी योजनाओं को लेकर पहुंचाएंगे।
बैठक में किसान चौपाल कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए, जिसमें विधानसभा मेहगांव में रज्जन भदौरिया, केके त्यागी, अटेर में संतोष मसूरी, धर्मेन्द्र तिवारी, गोहद में रघुवीर पवैया, निंदर सिंह, भिण्ड में रछपाल सिंह राजावत, धर्मेन्द्र राजावत, लहार में नंदराम बघेल, संजीव चौधरी नियुक्त किए गए हैं। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं आभार उपाध्याय ने व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष केके त्यागी, संजीव चौधरी, मिंदर सिंह, सत्यवान सिंह गुर्जर, रवि भदौरिया, अवनीश त्रिपाठी, अरविंद, गौरव, सोनू भदौरिया, हरिप्रीत, रामप्रकाश कटारे, वैभव सिंह राजावत, दिनेश तिवारी, पर्वत सिंह जादौन, मुन्नासिंह नरवरिया, भूपेन्द्र ओझा, अरुण शर्मा, प्रेमसिंह संखवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।