केंद्रीय मंत्री सिंधिया के महल पर आप कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान के पोस्टर

ग्वालियर, 30 मार्च| आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशानुसार गुरुवार को पूरे देश में और मध्य प्रदेश में “मोदी हटाओ देश बचाओ” का अभियान चलाया गया| जिसमें ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन कर पूरे फूलबाग चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए, उसके बाद आप कार्यकर्ता रैली बना कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया के महल पहुंचा, जहां पर मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर लगाए|

इस अभियान में उत्साह वर्धन के लिए पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिहं तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रुचि गुप्ता एंव जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश यूथ अध्यक्ष विक्रम लोधी, लोकसभा इंचार्ज राहुल गौर, ग्वालियर लोकसभा सचिव अहिवरन सोलंकी, लोकसभा सह सचिव जीतू घुरैया, कुलदीप बाथम, जिला सचिव अनीश खान, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैसवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवीर बघेल, ओपी अभिमन्यु, लोकसभा सह सचिवभूपेंद्र पांडे, गौरव सक्सेना, जिला सह सचिव
कुलदीप बाथम, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री लोकसभ सह सचिव कृष्ण कुशवाह, जिला सह सचिव संजय दहेलवार, चंद्रपाल भदौरिया, शीला आर्य, जिला अध्यक्ष मनीष रत्नाकर, नरेन्द्र नरेल, ममता राठौर, भगवान सिंह कुशवाहा, प्रशांत माथुर, दीपक शाक्य, पारस गुर्जर, जिला सह सचिव डालचंद आदि मौजूद रहे|