भिण्ड, 26 मार्च। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा की सहमति से भिण्ड निवासी जितेन्द्र अवस्थी को संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी मित्रगणों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दीपक चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोत्रिय एवं सीताराम नारोलिया, युवा कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश दांतरे, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, बृन्दावन उपाध्याय, रमेश पाठक, राजीव बरुआ, परमानंद शर्मा, सचिन करैया, जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर राजेन्द्र कटारे, संतोष गिरी, भाजपा नेता ग्वालियर लोकेन्द्र शर्मा, जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ मप्र कौशल किशोर कटारे, ब्लॉक अध्यक्ष अटेर कृष्णा पुरोहित आदि प्रमुख हैं।