राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
भिण्ड, 25 मार्च। राहुल गांधी को सजा सुनाने और उनकी सदस्यता को रद्द करने के मामले में शुक्रवार को भिण्ड जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि राहुल गांधी को दो साल की सजा होना राजनीतिक चाल है, जिस प्रकार मोदी सरकार द्वारा सरकारी एजेंसी ईडी और न्यायिक प्रक्रिया को अपने हाथों में लेकर दुरुपयोग किया जा रहा है, वो अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यही वो गांधी परिवार है, जिसमें देश की एकता अखण्डता के लिए दादी-पिता को खोया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी में अपनी सरकार जाने का डर नजर आता है। इसलिए राहुल गांधी पर झूठे आरोप को सत्य बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन हथकण्डों से घबराने वाले नहीं हैं।
सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि देश की जनता ने अब मन मना लिया है कि देश को अगर बचाना है तो 2024 में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर इस देश विरोधी सोच को खत्म करेंगे। केन्द्र की मोदी सरकार देश की आवाज बने राहुल गांधी के सवालों से घबराकर उनकी सांसद सदस्यता समाप्त की है। इस दौरान सेवादल यंग बिग्रेड अध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया ने भी भाजपा की कार्रवाई की निंदा की।
कार्यक्रम को रणवीर सिंह, मनोज दैपुरिया, प्रदीप जैन गुड्डा, संजय भूता, विवेक पचौरी, रतन चंद्र जैन, इरशाद अहमद, डॉ. अनिल भारद्वाज, संतोष त्रिपाठी, रीना चौहान, स्नेहलता जैन, आशुतोष शर्मा, सतपाल अगरैया, राजवीर खन्ना, शंकर जैन, नयन सिंह कुशवाह, जुग्गन दीक्षित, ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली, दर्शन तोमर, राहुल राजावत, शिवशंकर भदौरिया, राहुल कुशवाह, दीपू दुबे, संजीव बरुआ, दुष्यंत कुशवाह, रमसिया राठौर, देवेंद्र कुशवाह,आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामजीलाल शाक्य, राजेश शाक्य, प्रदीप भदौरिया, कोमल सिंह, कृष्णा पुरोहित, रिजवान काजी, मोहमद कामिल, इरसाद कुरैशी, मुकेश सिंह, पिंटू शर्मा, जीतू यादव, कमलेश सुमन, मोनू जैन, अनीश कुरैशी, गोविन्द राजावत, देवेन्द्र थापक, अनुरुद्ध त्रिपाठी, अजय मौर्य आदि मौजूद रहे।