समथर महाराज रणजीत सिंह जूदेव को गुर्जर समाज ने दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 16 मार्च। गोहद कस्बे में जेल रोड स्थित गुर्जर भवन के प्रांगण में बुंदेलखण्ड की पूर्व स्टेट गुर्जर रजवाड़ा समथर के महाराजा श्रीमंत रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रृद्धांजलि दी गई।
ज्ञातव्य रहे कि श्रीमंत रणजीत सिंह जूदेव का 79 वर्ष की उम्र में गत आठ मार्च को लखनऊ में निधन हो गया था। नौ मार्च को समथर में पुत्र युवराज राजबहादुर समरजीत सिंह जूदेव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी तथा 11 तोपों की सलामी एवं पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता थे और उप्र सरकार में गृहमंत्री रहे तथा झांसी की गरौठा समथर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक तथा दो बार विधान परिषद सदस्य रहे।
कार्यक्रम में गोरमी से आए कैप्टन अहिबरन सिंह गुर्जर ने कहा कि समथर स्टेट गुर्जरों का गौरव है। हमें अपने गौरव को अक्षुण्ण रखना होगा। एडवोकेट गब्बर सिंह गुर्जर ने समथर राजवंश के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके पूर्वज बड़े वीर, बलिदानी एवं पराक्रमी थे। एडवोकेट महेश सिंह गुर्जर ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जूदेव का निधन गुर्जर समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भिण्ड से कार्यक्रम में पधारे डॉ. धीरज सिंह गुर्जर शिक्षक ने कहा कि महाराज साहब हम सबके लिए एक प्रेरक व्यक्तित्व थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के यश और कीर्ति को बढ़ाने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए। इसके अलावा ग्वालियर से पधारे एडवोकेट रणवीर सिंह गुर्जर, राजवीर सिंह गुर्जर जींगनी, जयेन्द्र सिंह सरपंच सिकारा, जण्डेल सिंह गुर्जर ग्वालियर, प्रमिला गुर्जर, पुरुषोत्तम बनौरिया, रोशन सिंह सचिव, नरेन्द्र सिंह चौधरी, रामप्रीत सिंह गुर्जर एवं शिक्षक सत्यभान सिंह गुर्जर ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति द्वारा वांगमय श्रृद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सोबरन सिंह पटेल पिपहाड़ा, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, मेहताब सिंह गुर्जर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मलखान सिंह (मेंबर), जवान सिंह सरपंच, सुरेश सिंह एडवोकेट, मंजेश गुर्जर, लक्ष्मी गुर्जर, अनीता गुर्जर, नपा पार्षद लाखन सिंह गुर्जर, बहादुर सिंह गुर्जर, शैलेन्द्र दशरथ सिंह गुर्जर, भूपेन्द्र सिंह सरपंच लहर, जयपाल सिंह कंसाना, रामबरन सिंह शिक्षक, नरेन्द्र सिंह चौधरी, देवेन्द्र सिंह गुर्जर शिक्षक, निरंजन सिंह कंसाना, दामो कंसाना, वीरेन्द्र सिंह शिक्षक, धर्मेन्द्र पटेल, बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, राजवीर सिंह खरौआ, बृजराज सिंह, कृष्णा गुर्जर, नरेश सिंह आरोली, सुघर सिंह, महावीर सिंह, गुरदीप सिंह आदि ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। अंत में सभी लोगों ने दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।