कांग्रेस जो कहती है वो पूरा करती है : डॉ. गोविन्द सिंह

कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा का हुआ समापन

भिण्ड, 09 मार्च। कांग्रेस जनता से जो बादा करती है, उसे पूरा करती है, भाजपा सिर्फ घोषणा करती है। यह बात मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा के समापन्न समारोह में कही। होली के एक दिन पहले वार्ड क्र.11 दबोह में निकाली गई विशाल हाथ जोड़ो यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को चुनाव के समय ही प्रदेश की लाड़ली बहनें याद आई हैं, इसके पहले बहनों की याद क्यों नहीं आई है। भाजपा सरकार जनता का महगंाई से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, इन्होंने लाड़ली बहना योजना में इतनी शर्तें रख दी है कि वह बहुत ही कम परिवार इसकी दायरे में आ पाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कमलनाथ सरकार 1500 रुपए प्रति माह प्रदेश की महिलाओं के खाते में भुगतान करेगी। साथ ही घेरलू गैस सिलेण्डर मात्र 350 रुपए में मिलेगा। सरकार आने पर चार लाख नौजवानों को रोजगार दिलाने का काम सरकार करेगी। डॉ. सिंह सभा स्थल पर पहुची महिलाओं की भीड़ देखकर भावुक हो गए और उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया उनके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष चौ. हाकिम सिंह एवं आभार वार्ड क्र.11 के पार्षद दिनेश कौरव ने व्यक्त किया।