प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य ने प्रवासी श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों से चर्चा की

भिण्ड, 07 फरवरी। मप्र प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य विनोद रिछारिया ने कोरानाकाल या उसके पश्चात कार्य हेतु अन्य राज्यों में गए प्रवासी श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों से जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में सोमवार को बैठक का आयोजन कर चर्चा की। जिसमें श्रम विभाग के अधिकारी, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश बादल, इंटक के सदस्य संतोष शाक्य, निर्माण श्रमिक, मजदूर संघ के सदस्य नरेश भटनागर ने उपस्थित होकर श्रमिकों के पलायन को रोकने हेतु आयोग के समक्ष सुझाव प्रस्तुत किए।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि सदस्य मप्र प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य वनोद रिछारिया ने प्रवासी श्रमिकों से एवं उनके परिजनों से पलायन के दौरान होने वाली समस्या एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की एवं श्रमिको को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जुडऩे हेतु प्रोत्साहित किया। श्रम विभागीय अधिकारियों द्वारा श्रमिकों को विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में पंजीयन कराने हेतु श्रमिको को प्रोत्साहित किया।