हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड को मिले दो सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार

भिण्ड, 06 फरवरी। हम फाउण्डेशन भारत द्वारा जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन समवेत में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु भिण्ड सिटी शाखा को दो सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पद्मश्री एमसी डाबर द्वारा दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शालीन ढींगरा, प्रदेश अध्यक्ष केपी राही, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली आदि उपस्थित थे। शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने हम फाउण्डेशन प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया, प्रदेश महामंत्री दिनेश शुक्ला, प्रांतीय महासचिव प्रो. रामानंद शर्मा, शाखा सरंक्षक महेन्द्र चौधरी, शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष विपुल सेठ, योगेश शर्मा, अरविंद पावक, शिवम श्रीवास्तव, नोसीन, विकास कुशवाह आदि ने बधाई दी है।