सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

26 जनवरी के मुख्य समारोह के लिए मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम जारी

भिण्ड, 25 जनवरी। प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में गौरवशाली गणतंत्र दिवस-26 जनवरी का जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड के मैदान पर मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए मिनिटि-टू-मिनिट कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि एवं सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 8.58 बजे आगमन के उपरंात नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। 9.05 बजे आयोजित परेड का निरीक्षण किया जाएगा। तदुपरांत 9.10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद 9.25 बजे मार्च पास्ट होगा। 9.45 बजे विभिन्न विभागों के माध्यम से तैयार की गई मनोहारी एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे मुख्य अतिथि परेड, झांकी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरुष्कार प्रदान करेंगे।

निराला रंग बिहार में होगा भारत पर्व का आयोजन

लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी को शाम सात बजे से निराला रंग बिहार मेला भिण्ड में होगा। जिसमें गणमान्य नागरिक, नगरवासी, अधिकारी/कर्मचारी सादर आमंत्रित है।