गणतंत्र दिवस की संध्या पर निराला रंग बिहार में होगा भारत पर्व का आयोजन

आयोजन हेतु अधिकारी/ कर्मचारियों को सौंपे दायित्व

भिण्ड, 23 जनवरी। लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी को शाम सात बजे से निराला रंग बिहार मेला भिण्ड में होगा। जिसमें समस्त अधिकारी/ कर्मचारी एवं आमजन परिवार सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड उदय सिंह सिकरवार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम सात बजे निराला रंग बिहार भिण्ड में भारत पर्व के आयोजन हेतु तहसीलदार भिण्ड श्रीमती ममता शाक्य को नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये है। जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे है उनमें तहसीलदार भिण्ड/ जिला नाजिर/ नायब नाजिर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड, नायब तहसीलदार संदीप गौर, नायब तहसलीलदार अरविन्द शर्मा एवं नायब तहसीलदार अशोक मालवीय, भृत्य राजकुमार प्रजापति, लालसिंह, रमेश यादव, मांगीलाल, राजवीर, मोहन को भारत पर्व के आयोजन हेतु सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगे। संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी धीरज गुर्जर एवं जीवन जादौन को निर्देशित करेंगे।