प्रज्ञ संघ ने किया संगठन का विस्तार

भिण्ड, 17 जनवरी। जैन समाज की सामाजिक संस्था प्रज्ञ संघ जो सकल जैन समाज में साधु संतों को आहार-विहार आयोजनों, कार्यक्रमों में भाग लेकर धार्मिक कार्य करती है। जिसमें मंगलवार को लश्कर रोड स्थित कीर्तिस्तंभ परिसर में विराजमान मुनि श्री 108 विनय सागर महाराज के निर्देशन में प्रज्ञ संघ ने प्रज्ञश्री संघ महिलाओं एवं बालिकाओं को जोड़कर संगठन का विस्तार किया है। मनोज जैन ने बताया कि प्रज्ञ संघ की बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं को जोड़कर रेखा जैन को प्रज्ञश्री संघ महिलाओं प्रमुख संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर जगदीश जैन, राजेन्द्र जैन, मुकेश जैन बड़ेरी, कमलेश जैन, राजेन्द्र जैन पप्पू़, अमित जैन डिम्पी, नरेश जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित थे।