शा. महाविद्यालय में प्रदर्शनी लगाकर किया सूर्य नमस्कार का आयोजन

भिण्ड, 12 जनवरी। शासकीय महाविद्यालय मेहगांव में स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा दिवस के उपलक्ष्य में पुस्तकालय की ओर से ग्रंथपाल डॉ. साधना सिंह कुशवाह द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी व सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामीजी से संबंधित साहित्य छात्र-छात्राओं उपलब्ध कराया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्र जीवन में पुस्तकों का क्या महत्व है यह समझना था। मुख्य अथिति प्रो. शिवकुमार शर्मा रहे, जिन्होंने स्वामीजी की चारित्रिक विशेषताएं बताईं।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के समूहों ने उनके साहित्य का अवलोकन कर अपनी-अपनी रुचि अनुसार साहित्य को लिया व स्वामीजी के पद चिन्हों पर चलने के लिए शपथ ली। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके डबरिया व समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।