मौ में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

भिण्ड, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मौ की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में सरस्वती शिशु मन्दिर मौ के पूर्व छात्र भाईयों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र, उनके सिद्धांतों के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को समझाया गया। इसी क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सन्मति हाईस्कूल मौ में पूर्व-छात्र भैया रामअख्त्यार सिंह गुर्जर एवं सरस्वती विद्या निकेतन में भैया राहुल गोस्वामी, महावीर स्वामी स्कूल में भैया मनीष जोशी, सरस्वती शिशु मन्दिर मौ में भैया राहुल यादव ने अपना उद्बोधन दिया। पूर्व छात्रों के साथ-साथ सरस्वती शिशु मन्दिर मौ के आचार्य एवं प्रधानाचार्य सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी सम्मलित हुए।

दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्रों के साथ गांधी प्रतिमा गोलंबर चौराहा से गल्ला मण्डी तक आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।