पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंदों को कंबल देकर मनाया जन्मदिन

पत्नी सहित बेसहारा लोगों को भोजन खिलाकर बांटे कंबल

भिण्ड, 06 जनवरी। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने अपना जन्म दिवस वाइपास स्थित निराश्रित भवन में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल वितरित कर मनाया। इस दौरान निराश्रित भवन के 70 गरीब महिला-पुरुषों को कंबल वितरित उन्हें भोजन खिलाकर मिठाईयों के डिब्बे बांटे। उन्होंने निराश्रित भवन में काफी समय से रह रहे गरीब व बेसहारा लोगों के साथ अपने जन्म दिवस को मनाया। जो इस गलन भरी सर्दी में ठिठुरने पर मजबूर थे। उन्हें सपत्नीक कंबल वितरित किए। कंबल को पाकर उनके चेहरों पर खुशी नजर आई।