कलेक्टर ने दिलाई सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा

भिण्ड, 19 अगस्त। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड में अधिकारी एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली कि जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। साथ ही यह प्रतिज्ञा भी ली कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाएंगे। सदभावना दिवस की प्रतिज्ञा के अवसर पर अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, डिप्टी कलेक्टर महेश बडोले सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।