पूर्व प्रधनमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पौधारोपण कल

गरीबों को फल वितरित कर सदभावना दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

भिण्ड, 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77वी जयंती 20 अगस्त को कांग्रेस सदभावना दिवस के रूप में मनाएगी। जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में बीटीआई रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 10 बजे पौधारोपण कार्यक्रम और संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें जिला कांग्रेस, नगर कांग्रेस, शहर कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, आईटी सेल, पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।