प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध खडग़े का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : नरवरिया

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बयान की निंदा

भिण्ड, 22 दिसम्बर। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े के बयान की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि जिन्होंने राज्यसभा सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध अभद्र भाषा बोलकर अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया हैञ कांग्रेस के नेता अपना संतुलन खो बैठे है, भाजपा नेताओं के विरुद्ध एक ना एक बयान देखकर राष्ट्र को तोडऩे का काम कर रहे हैं। भाजपा के बढ़ते हुए जनाधार को देखकर बोखला गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मोदी के बारे में भाषा को भारतीय लोकतंत्र के सदन को अपमानित करने का काम किया है, जहां तक बोले कि उन्होंने अध्यक्ष पद की मर्यादा ही तोड़ दी। भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के वयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।