भिण्ड, 20 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी में मेहगांव के अनूप लहारिया को मण्डल संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला संयोजक नीरज शर्मा ने अनूप लहारिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयकुमार जैन, पूर्णिमा भदौरिया, महेन्द्र पुरोहित, जयराम शर्मा, राजेश ब्यास, गिर्राज राजौरिया, राधाबल्लभ राजौरिया, पप्पू सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।