अटेर एवं भिण्ड के कृषकों को उर्वरक हेतु टोकन वितरण कल

भिण्ड, 13 दिसम्बर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड शिवराज सिंह यादव द्वारा भिण्ड जिले के विकास खण्ड अटेर एवं भिण्ड के समस्त किसानों को सूचित किया गया है कि जिले की उर्वरक व्यवस्था के अनुसार उर्वरक वितरण हेतु कृषकों को 15 दिसंबर को नवीन गल्ला मण्डी प्रांगण भिण्ड में पूर्व की तरह सुबह 10 बजे टोकन वितरण शुरू किए जाएंगे। आगामी दिनों में टोकन से ही उर्वरक वितरण किया जाएगा।

मप्र राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 के पंजीयन कल तक

भिण्ड। मप्र राज्य स्किल प्रतियोगिता में हुनर दिखाकर इंडिया स्किल एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। प्राचार्य, शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया कि मप्र राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 के पंजीयन हेतु पात्र आवेदक 15 दिसंबर तक बेबसाइट पर पंजीयन कराएं।